मुंबई: आज का दौर परिवर्तन का दौर है, ऐसे में लोगों के मन में अलग-अलग चाहत भी होती है, ऐसे ही एक चाहत की खबर है कि जहां एक युवक, युवती बन गया, सुनने में थोड़ा अटपटा लग सगता है, लेकिन इस आधुनिक युग में ये भी संभव है, इसका एक और उदाहरण पेश किया है गौरव अरोड़ा ने, जो अब गौरी अरोड़ा बन गई हैं।
गौरव अरोड़ा को आपने टीवी शो स्प्लिट्सविला सीजन 8 में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा होगा। वहीं गौरव अरोड़ा अब गौरी अरोड़ा बन कर एक बार फिर दर्शकों के सामने नजर आएंगे। खबरों के अनुसार गौरव से गौरी बनी अरोड़ा को आप ‘इंडिया नेक्सट टॉप मॉडल’ में देख सकेंगे। बता दें कि पिछले साल गौरव ने सेक्स रीअसाइंटमेंट सर्जरी किराया था जिसके बाद वह गौरी बन चुके हैं।
बताया जाता है कि गौरव एक बार फिर से टीवी की दुनिया में आने को तैयार है और इस बार वह बिकनी पहन कर रैंप वॉक भी करते दिखेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने सेक्स चेज कराने के फैसले को लेकर गौरव का कहना है कि वह बहुत खूबसूरत महसूस कर रही हैं।
गौरव के अनुसार अपने सफर में मैंने काफी स्ट्रगल किया है, उम्मीद है इससे बाकी लोगों को भी खुल कर सामने आने की हिम्म्त मिलेगी। गौरी ने आगे कहा कि बचपन से मैं जानती थी कि मैं एक महिला हूं। मैं हमेशा आदमियों की तरफ अट्रेक्शन फील करती थी। लेकिन हमेशा मुझे ऐसा डर लगा रहता था कि समाज मुझे इसके लिए स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि मैं फुटबॉल खेलती थी और गुड़ियों से भी खेला करती थी। लोग मुझे ‘छक्का’ कहा करते थे।’
गौरव के अनुसार स्प्लिट्सविला सीजन 8 में मुझे एक आदमी के प्रति अट्रैक्ट हुई और हमने साथ में क्वॉलिटी टाइम भी बिताया, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वो मुझे चीट कर रहा है, तब मुझे बहुत बुरा लगा, जिसके बाद हमले शो छोड़ दिया और तब मैंने फैसला किया कि अब मैं एक औरत की तरह जियूंगी।



No comments:
Post a Comment